बेबाक भाषा – The Fearless Voice – वह मंच जो आम लोगों की बात करता है, उनके पक्ष में खड़ा होता है। यह सत्ता और दरबारी भाषा के विपरीत, जनता के अनुभवों, संघर्षों और दृष्टिकोणों को केंद्र में रखता है। अगर आप खुद को इस राह का हमसफ़र मानते हैं और इस आवाज़ में अपनी बात जोड़ना चाहते हैं, तो अपनी रचना bebaakbhasha@gmail.com पर भेजें।
लेख भेजने से पहले कृपया इन बातों का ध्यान रखें:
- बेबाक भाषा एक सामुदायिक मंच है, इसलिए यहाँ लेख/विचार के प्रकाशन की कोई पूर्व शर्त नहीं है — बस इतना कि आपकी रचना आम आबादी के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सरोकारों को सामने लाए।
- यह मंच गैर-पंजीकृत, अव्यावसायिक और मुक्त है। प्रकाशित रचनाओं के लिए कोई पारिश्रमिक नहीं दिया जाता।
- लेख प्राप्त होने के तुरंत बाद प्रकाशन आवश्यक नहीं है। लेखों की समीक्षा के बाद उन्हें मंच पर स्थान दिया जाता है।
- लेख प्रकाशित होने के बाद उसकी लिंक लेखक को ईमेल द्वारा भेजी जाती है।
- मंच पर कोई कॉपीराइट दावा नहीं किया जाता — लेखक चाहें तो अपने लेख अन्यत्र भी प्रकाशित कर सकते हैं। उसी तरह अन्यत्र प्रकाशित लेखों को भी यहां साभार प्रकाशित किया जाता है।
- आमतौर पर साहित्यिक विधाएं जैसे कविता, कहानी, एकांकी, नाटक आदि प्रकाशित नहीं होतीं। लेकिन यदि किसी रचना में तत्कालिक प्रासंगिकता है, तो वह संपादक मंडल के विवेक पर प्रकाशित की जा सकती है।
कुछ और महत्वपूर्ण बातें:
बेबाक भाषा – The Fearless Voice पर सामग्री का प्रकाशन लेखों की प्राप्ति और संपादकीय टीम की समीक्षा पर निर्भर करता है।
संपादकीय टीम के सभी सदस्य स्वतंत्र लेखक हैं और अवैतनिक रूप से काम करते हैं।
इस मंच का एकमात्र उद्देश्य है — जनपक्षधर लेखन को एक वैकल्पिक, स्वतंत्र और सम्मानजनक स्थान देना।
ईमेल: bebaakbhasha@gmail.com
Contact: +919818755922
पता: Across Boundaries Welfare Foundation, 36/13, Ground Floor, East Patel Nagar, New Delhi 110008